शामली

अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी आकाश पुत्र संजय किसी कार्य से थाना क्षेत्र के गांव किवाना मे आया हुआ था। जैसे ही बाइक सवार गाव मखमूलपुर के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुसरी और कस्बे के बुढाना मार्ग पेट्रोल पंप के समीप बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई कार की टक्कर लग जाने से बाइक सवार एक अज्ञात  युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों प्राथमिक उपचार कर दो घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबर लिखें जाने तक किसी ने भी घायल ने थाने पर तहरीर नहीं दी थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button