अमरोहा
ज्वैलर्स की दुकानों में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
6 लाख के आभूषण बरामद, महिला के साथ मिलकर जयपुर, बुलंदशहर और अमरोहा में घटना को दिया था अंजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस ने राजस्थान के जयपुर, बुलंदशहर और अमरोहा में ज्वैलर्स की दुकानों से सोने के आभूषण चुराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गजरौला पुलिस ने एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कालोनी के रहने वाले हैं।एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 17 जून को गजरौला कस्बे के बस्ती इलाके में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने की कंगन चोरी हुई थी। पुलिस ने लगभग 450 सीसीटीवी खंगाल कर इस घटना को अंजाम देने वाले फुरकान, शाहरुख और आस्मां उर्फ भूरी रांगड को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार सीने के कंगन, एक हार और एक चैन बरामद की गई है। इनकी एक महिला साथी रुखसाना अभी फरार है।एसपी ने बताया कि गिरोह की महिलाएं दुकान पर जाकर दुकानदार को बातों में उलझाती थीं। इस दौरान वे सोने के आभूषण चुराकर उनकी जगह नकली आभूषण रख देती थीं। इनके पुरुष साथी कार लेकर आसपास खड़े रहते थे। चोरी के बाद ये लोग कार से मेरठ चले जाते थे।



