बरेली
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में क्लब तंरगिनी द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के क्लब तंरगिनी द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाराजा अग्रसने शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फनसिटी), महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), निदेशक डाॅ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रो. जयश्री मिश्रा विभागाध्यक्ष संगीत विभाग बरेली काॅलेज बरेली, निर्णायक मण्डल सदस्य डाॅ. रीता शर्मा एवं प्रसन्नजीत बनर्जी प्रवक्ता बी.बी.एल. स्कूल, क्लब तंरगिनी की मेंटोर डाॅ. सोनल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. गुन्जन अग्रवाल, सह संयोजक मृदुला भटनागर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फनसिटी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन में नृत्य एवं गायन का अपना अलग ही महत्व है। इस अवसर पर उन्होने विजेता प्रतिभागियों को निःशुल्क फनसिटी भ्रमण का पास देने की भी घोषणा की।
निदेशक डाॅ. प्रवीन कुमार अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नृत्य एवं गायन ईश्वरीय देन होती है। जो कि विशेष लोगों को ही प्राप्त होती है। वहीं प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नृत्य एवं गायन शिक्षण प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है। क्लब तंरगिनी की मेंटोर डाॅ. सोनल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया वृहस्पतिवार की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 19अगस्त से हुआ जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से गाला राउण्ड में 129 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जबकि गायन रागा राउण्ड में 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से कुल 42 छात्र-छात्राओं को आज की मुख्य प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। डाॅ. सोनल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां आप सभी के आर्शीवाद एवं प्रेरणा से ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया है। मंच संचालन डाॅ. गुंजन अग्रवाल एवं बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा हुजैफा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना गंगवार, डाॅ. पूजा अग्रवाल, डाॅ. रेशू जौहरी, निशा परवीन, रितू सिंह, धीरज अग्रवाल, संचित कक्कड़ का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



