गोड्डा

ठाकुर गंगटी के बबनिया गांव में दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण

किसानों को मिली आधुनिक तकनीकों की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुर गंगटीसी : प्रखंड अंतर्गत पंचायत अमरपुर के ग्राम बबनिया में कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु प्रीतम शर्मा के नेतृत्व में पौधा संरक्षण कर्मी संजय झा, माणिक इंडियन ट्रस्ट के संदीप देव तथा एग्री क्लिनिक सेंटर महागामा के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि एवं बागवानी फसलों के पौधा संरक्षण, रखरखाव तथा कीट एवं रोग से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को फसल सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक तकनीक, कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग, रोग नियंत्रण के प्रभावी उपाय तथा उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया। साथ ही समय पर फसल प्रबंधन एवं पौधा संरक्षण अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती में होने वाले नुकसान को कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। किसानों ने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button