अमरोहा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना सैदनगली पुलिस द्वारा विद्यालय में यातायात नियमों एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना सैदनगली पुलिस द्वारा ग्लोबल एकेडमी, ग्राम राजपुर, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की दृष्टि से यातायात नियमों तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सड़क पर चलते समय सदैव यातायात संकेतों, रोड साइन एवं जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें तथा सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर ही आगे बढ़ें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना स्वयं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। नाबालिगों को वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, अनावश्यक ओवरटेक से बचने तथा मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी
और कोहरे एवं खराब मौसम के दौरान वाहन चलाते समय लाइटों का सही प्रयोग करे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सड़क पर चलते समय अनुशासन बनाए रखने तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह अपने जीवन एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा है।
साथ ही साइबर फ्रॉड के संबंध में विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने, अनजान वेबसाइट या ऐप से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
 पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में सुरक्षा, अनुशासन एवं जागरूकता की भावना विकसित करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button