पाकुड़

डीबीएल कंपनी ने ग्रामीणों को गंगा स्नान व पूजा पाठ के लिए भेजा राजमहल

Maghi Mela: DBL company sent villagers to Rajmahal for Ganga bath and worship.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। माघी पूर्णिमा के अवसर पर परियोजना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार गंगा स्नान और पूजा पाठ किया। इस अवसर पर बीती रात डीबीएल कॉल कंपनी के वरीय समन्वय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक जेपी राय और संजय दास की देखरेख में ग्रामीणों को यात्रा के लिए रवाना किया गया। परियोजना क्षेत्र के ग्राम आलू बेड़ा, कटहल, दी सिंह, डेहरी, तालझारी, आमझारी सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों को गंगा स्नान हेतु चार बड़ी बसों और पांच-छह छोटी गाड़ियों से राजमहल भेजा गया। डीबीएल कंपनी ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है और इसके लिए कंपनी द्वारा बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही कुछ आर्थिक सहयोग भी ग्रामीणों को प्रदान किया जाता रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी की यह पहल उन्हें धार्मिक आयोजन में सहजता और सुविधा प्रदान करती है और माघी मेले का अनुभव और भी सुखद बनाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button