पाकुड़

पाकुड़िया में पोषण पखवाड़ा सप्ताह का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प, उपासना मरांडी ने की भागीदारी

Nutrition fortnight week started in Pakuria, pledge taken to create a malnutrition free society, Upasana Marandi participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, प्रमुख कालिदास मरांडी, उपप्रमुख अर्चना देवी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित पोषण सखी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। शपथ में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व, लाभार्थी मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार, समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन तथा बच्चों में बढ़ते मोटापे की रोकथाम से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में समुदाय की भागीदारी जरूरी है। साथ ही खेल आधारित शिक्षा और अभिभावकों की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से पोषण पखवाड़ा के महत्व को समझते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दो लाभुकों की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, सुभाषिनी मुर्मू, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पोषण सखियां मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button