बोकारो

विस्थापितों के हक एवं अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करुंगा – जयराम महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। मूल रैयत विस्थापित मोर्चा दुगदा कोल वाशरी के तत्वावधान में कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष विवेक कुमार ने की एवं संचालन प्रभारी हरि प्रसाद साव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएलकेएम सुप्रिमों सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा विस्थापितों के हक एवं अधिकारों के लिए मै सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहूँगा। उन्होंने कहा होली पर्व आपसी सौहार्द,भाईचारा एवं सद्भाव का पर्व है। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष कुलदीप महतो,मोर्चा संरक्षक बोढन यादव,धनंजय महतो,भीमलाल महतो,मोर्चा अध्यक्ष विवेक कुमार यादव,प्रभारी हरि प्रसाद साव,सचिव इंद्रजीत महतो,कोषाध्यक्ष कंचन कुमार गोप,नारायण महतो,खेलु महतो,बानेश्वर महतो,जितेंद्र महतो,भोला महतो,इन्द्रजीत महतो,समेत सैकड़ों विस्थापित ग्रामीण उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button