बरेली

युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय एकता को मिलेगा नया आयाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। माय भारत बरेली के तत्वावधान में  एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, राज्य निदेशक माय भारत अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन, संवाद सत्र एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आयोजकों से अपेक्षा व्यक्त की कि कश्मीर से आए इन युवाओं को आगामी पांच दिनों में बरेली के प्रमुख बाजारों, राष्ट्रीय महत्व के स्थलों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण अवश्य कराया जाए, ताकि वे बरेली की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवनशैली को समझ सकें।
राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कश्मीर से आए युवाओं से संवाद किया और उनके विचारों एवं अनुभवों को जाना। यहां पूर्व जेलर मो. अकरम, प्रो. चारु मेहरोत्रा, अशोक कुमार सिंह, शिखर रस्तोगी, मयंक भदौरिया, प्रो. राकेश मौर्य, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ. छवि शर्मा, डॉ. अनिल बिष्ट, अजय राज शर्मा आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button