अमरोहा

दिल्ली मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत

रक्षाबंधन मनाकर लौटा था, सीने में उठा था तेज दर्द

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दिल्ली में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले अमरोहा के मंडी धनौरा निवासी पवन प्रजापति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पवन मोहल्ला शिवपुरी में रहते थे। दिल्ली में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे।
पवन रक्षाबंधन पर अपने घर आए थे। मंगलवार की शाम को वह दिल्ली लौट गए। रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। बिस्तर पर लेटते ही उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी शुरू हो गई। उनको सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
परिजन दिल्ली हुए रवाना
पत्नी तुरंत पड़ोसियों की मदद से उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास ले गई। प्राथमिक उपचार के दौरान ही पवन की सांसें थम गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 11 वर्ष और छोटे की 8 वर्ष है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शव लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button