ललितपुर

आउटसोर्सिंग- संविदा कर्मियों को स्थाई करे सरकार : मंजीत करौसिया

बेरोजगारी को समाप्त करने की दिशा में अहम कदम होगा नियमितीकरण : महेश काजू

ताज नगरी आगरा में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ का 73 वां अधिवेशन सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ताज नगरी आगरा में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के 73 वें अधिवेशन में शामिल होकर ललितपुर के नेताओं ने कार्यवाहक प्रान्ंतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया के नेतृत्व में प्रदेशीय नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिवेशन में ललितपुर के सफाई मजदूर संघ नेताओं ने पूरे उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग व संविदा व्यवस्था को समाप्त कर सफाई कर्मियों की नौकरी को स्थाई किये जाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। आगरा अधिवेशन से लौटकर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया ने बताया कि संघ का 73 वां अधिवेशन आगरा उ.प्र. में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि संघ प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू एवं अध्यक्षता पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्या ने की। अधिवेशन में प्रदेश के जिलों से आए जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारी ने कर्मचारी हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संघ प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू ने प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को बंद कर स्थाई नौकरी निकली जाए व पूर्व से संविदा आउटसोर्सिंग मे तैनात सभी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति अपनायी जाये, जिससे बेरोजगारी भी दूर होगी और व्यवस्थाएं और चौकस हो सकेंगीं। संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया ने प्रदेश में तैनात समस्त संविदा सफाई कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित करने एवं स्थाई भर्ती किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा की प्रदेश की निकायों में तैनात समस्त संविदा सफाई कर्मचारियों एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को यदि सरकार स्थाई/नियमित करती है तो कर्मचारियों शोषण से बचाव होगा। साथ ही प्रदेश की प्रत्येक निकायों में स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती से बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजबूत संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू, पूर्व महापौर इंद्रजीत बाल्मीकि, प्रांतीय महामंत्री अश्वनी कुमार, कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष आगरा बीरजू नरवार, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार नाहार, बृजेश बाल्मीकि, संघ के प्रदेश पदाधिकारियों सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button