विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रचार विभाग की द्विदिवसीय कार्यशाला संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रचार विभाग द्वारा 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित द्विदिवसीय कार्यशाला एवं विचार-मंथन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। असम के गुवाहाटी के जू-रोड स्थित असम प्रकाशन भारती के सभागार में पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रचार संयोजक बिकाश शर्मा के तत्वावधान में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक दिशा एवं आधुनिक प्रचार कौशलों पर गहन चर्चा हुई। शिशु शिक्षा समिति असम के प्रचार संयोजक मुकुटेश्वर गोस्वामी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने वालों में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ. के.एन. रघुनंदन, पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के महासचिव डॉ. जगदींद्र रायचौधुरी प्रमुख थे। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डॉ. पवन तिवारी ने कहा, “प्रचार विभाग का दायित्व व्यक्ति-केंद्रित नहीं है; यह विचार, आदर्श एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण का सही एवं सृजनात्मक प्रसार है। समाज में सकारात्मक नैरेटिव गढ़ना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।” कार्यशाला में शिशु शिक्षा समिति के प्रचार संयोजक मुकुटेश्वर गोस्वामी, विद्या भारती संवाद की संपादिका गायत्री गोस्वामी, उत्तर असम प्रांत के सोशल मीडिया प्रमुख संजीव डेका, मेघालय प्रांत के प्रचार संयोजक विवेक तिवारी, दक्षिण असम प्रांत के प्रचार संयोजक कुणलजीत देव प्रमुख सहित उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कुल 18 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान डिजिटल उपकरणों का उपयोग, नई योजनाओं का प्रारूपण, कंटेंट डेवलपमेंट, सोशल मीडिया प्रबंधन एवं संगठन के सकारात्मक नैरेटिव निर्माण की रणनीतियों पर विस्तृत आलोचना हुई। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने आगामी समय में संगठन के आदर्श एवं कार्यक्रमों को समाज के मध्य अधिक सुसंगठित एवं सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। यह आयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्या भारती के प्रचार कार्य को नई गति प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।


