खैरथल

धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती 

 शहर में अनेको जगह हुए आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविवार को जिले भर सहित शहर में धूमधाम से मनाई गई!
 मेघवाल विकास समिति द्वारा शहर के वार्ड 24 स्थित फकीर शाह मंदिर खीरगिची में मनाई गई।
समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल आर्य समेत यादराम कानूनगो,हरीश कुमार समेत अन्य वक्ताओ ने संत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आव्हान किया गया।
 उधर, किसान महापंचायत ने मंडी बाईपास स्थित रविदास चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला!इस मौके पर किसान महापंचायत के कृष्ण चौधरी, तरुण जाट, प्रथम डाटा, राहुल कौशिक आदि लोग मौजूद रहे!वहीं आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप जाटव, रामबाबू जाटव, लक्ष्मी नारायण, गंगाराम,नीरज जोनवाल,ओमप्रकाश आदि लोगो ने भी भक्त शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती मनाई!
 वहीं हेमूकालानी चौक पर जाटव समाज सुभाष नगर के युवाओं ने जयंती मनाते हुए प्रसाद वितरण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button