बोकारो

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 71 लाभुकों को ब्लैक स्मिथी किट दिया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के भेंड़रा पोस्ट ऑफिस प्रांगण में पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 71 ब्लैक स्मिथी टुल किट का वितरण भेंडरा पंचायत के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा के हाथों किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत भेडरा पंचायत से 165 लोगों ने पीएम विश्वकर्म योजना के तहत आवेदन किया था। उनमें से 71 लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को बैंक ऑफ़ इंडिया से एक लाख रुपये तक के लोन की प्राप्ति हुई।
इस पर यदि गौर किया जाए तो 71 लाभुकों को एक लाख मतलब 71 लाख रुपए का 5% वार्षिक दर से उनको लोन की प्राप्ति हुई इसके साथ 71 लोग समय पर लोन चुका देते हैं तो यह सभी ₹300000 लोन लेने के योग्य हो जाएंगे।
ब्लैक स्मिथी किट लगभग ₹20000 का है इस तरह से आज 14 लाख 20 हजार रुपए का औजार का वितरण किया गया। इसके साथ यदि लोन एलिजिबिलिटी को जोड़ दिया जाए तो लगभग 3 करोड़ रुपया भेंडरा लौह कुटीर उद्योग में आएगा। इससे यहां का आर्थिक स्थिति रोजगार धंधे में बढ़ोतरी पूंजी के कमी जो था वह उसमें कमी आयेगी।
कार्यक्रम में टूल किट और ऋण प्राप्त कर लोग काफी उत्साह नजर आए तथा इस योजना की सराहना की।इस कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर विशाल कुमार, सहायक कार्तिक महतो के अलावा लाभुक पांचू विश्वकर्मा, अशोक कुमार मलिक, संजय विश्वकर्मा, दीपक नायक, उत्तम चौरसिया, विशू यादव, सुकुमार, सुखदेव विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button