भरत पुर

पुरानी परंपरा का किया निर्वहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर- कस्बा भुसावर के रमेश स्वामी पार्क पर पुरानी परम्पराओं को निभाते हुए पिछले कई बर्षाे से चली आ रही परम्परा के अनुसार एक दिवसीय चैंती मेले का आयोजन किया गया। जहां मेला देखने पहुॅचे बच्चे एवं महिलाएं काफी उत्साहित नजर आये। मेले में लगे झूलों एवं चाट की दुकानों सहित मिट्टी से बने बर्तनों की दुकानों पर भीड अत्यधिक देखने को मिली। वहीं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबन्द रही। वहीं दुर्गाष्टमी पर घर-घर में कन्या पूजन कर भोजन करवाया गया। कस्बा भुसावर में भक्तों द्वारा मॉ दुर्गा की शोभायात्रा निकालते हुए नगर भ्रमण करवाया गया। जिसका जगह जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर आरती उतारते हुए स्वागत किया गया। वहीं माता के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भक्तों ने माता के दर्शन कर आरती उतारते हुए हाजरी लगायी और परिवार में सुख समृद्धि को लेकर कामना की। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, चौर का मन्दिर से खेल मैदान पहुॅची। शोभायात्रा का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया। कस्बा भुसावर में आयोजित हुए मेले के दौरान लोगों ने जमकर खरीददारी की और झूलों सहित चाट की दुकानों पर जमकर आनन्द लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button