ललितपुर
मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का हुआ अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ पदविहार
मुनिसंघ का आज होगा जाखलौन में प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ देवगढ़ के लिए पदविहार हुआ। सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पदविहार में सम्मलित हुए। श्रावकों ने रंगोली सजाई पादप्रक्षालन कर मुनिश्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनिश्री सुधासागर महाराज, मुनिश्री निरापद सागर महाराज एवं संघस्थ एलक क्षुल्लक महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए इसके उपरान्त गाजे वाजे के साथ पदविहार हुआ जिसमें गाजे बाजे के साथ नवयुवक सम्मलित हुए। वाल मण्डल का दिव्यघोष, महिला मण्डल में सैकडों की संख्या में मंगलगान करते हुए श्रविकाए मुनिश्री के साथ पदविहार कर रही थी। हाथी पर सवार श्रावक ध्वज पताकाए लेकर शोभायात्रा में सम्मलित रहे थे। शोभायात्रा अभिनंदनोदय तीर्थ से स्टेशन तिराहा होते हुए देवगढ़ की ओर आगे वढी जिनके साथ अपार जनसमुदाय रहा। देवगढ रोड स्थित एक पेट्रोल पम्प के सामने भूमि पर नवीन मंदिर संतशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन मुनिसंघ के आशीर्वाद सानिध्य में हुआ। रात्रि में जिज्ञासा समाधान महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहां से सुबह मुनिसंघ का पदविहार जाखलौन के लिए होगा। जिसको लेकर जैन समाज में अपूर्व उत्साह है और अगुवाई की तैयारियां व्यापक स्तर से की गई हैं। मुनिश्री के पदविहार में सैकडों लोग शामिल रहे।



