जालौन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुरा (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार दोपहर समय लगभग 11.15 बजे राजेश पुत्र कलकू, ग्राम पतराही निवासी किसी कार्य से नावर की ओर जा रहे थे। उसी समय मां जालौन देवी के दर्शन कर वापस ऊमरी की तरफ जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने कट मार दिया जिससे वह ट्राली की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर चालक की इस लापरवाही के कारण राजेश कुमार ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। ग्रामीणों की तत्परता से तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया। कुछ ही समय में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और दोषी ट्रैक्टर चालक को जल्द से जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाए। दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस की दे दी गई। फिलहाल, राजेश कुमार का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button