भरत पुर
भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में एक अप्रैल से शुरू होगा नवीन शिक्षा सत्र
नामांकन वृद्धि को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं शिक्षक

शिक्षा विभाग का प्रवेशोत्सव अभियान शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस बार एक अप्रैल से शुरू हो नवीन शिक्षा सत्र को लेकर शुक्रवार से भरतपुर जिले में प्रवेशोत्सव अभियान शुरू हो गया है। जहां हाउस होल्ड सर्वे के तहत प्रथम दिन शिक्षक घर-घर पहुंचें और अभिवावकों परिजनों से बच्चों की जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर इस बार प्रवेशोत्सव अभियान चार चरणों में आयोजित होगा। वहीं शिक्षा परिवार के हेमन्त कुमार सिंघल, अजय कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नवीन सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए प्रवेशोत्सव अभियान चलाने के आदेश जारी किये है। शिक्षा निदेशक से जारी आदेशानुसार अभियान चार चरणों में चालाया जाएगा जहां पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई है। वहीं उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 03 से 18 बर्ष आयु वर्ग के सभी बालक- बालिकाओं को विद्यालयों में नामांकित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस तरह होगा सर्वे
प्रत्येक पीईईओ-यूसीसीईओ अपने क्षेत्र के सभी शिक्षकों को घर-घर सर्वे के लिए जिम्मेदारी सौंपेंगे जहां सर्वे के दौरान 03 बर्ष से 18 बर्ष आयु वर्ग के अनामांकित, ड्रापआउट एवं प्रथम प्रवेश योग्य बच्चों की जानकारी प्रवेशोत्सव ऐप में दर्ज की जाएगी।



