रामपुर शाहबाद

छत से गिरा 3 वर्षीय बच्चा,गंभीर रूप से घायल,रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सोमवार को एक तीन वर्षीय बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब बच्चा छत पर खेल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के सिरौली निवासी शायजुल का तीन वर्षीय बेटा सूफियान छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा।हादसे के तुरंत बाद, परिजन घायल बच्चे को लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने सूफियान को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button