कैराना

मवी गौकशी कांड का खुलासा

वांछित आरोपी शमीम गिरफ्तार, एक आरोपी पहले ही जा चुका जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कैराना। थाना क्षेत्र के गांव मवी में हुए गौकशी कांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य अभियुक्त को जेल भेज चुकी है, जबकि अब मुख्य वांछित आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, विगत 8 दिसंबर 2025 को गांव मवी स्थित वाटर प्लांट के पास नाले में लगे जाल में गौवंश के अवशेष फंसे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची थाना कैराना पुलिस ने अवशेषों को बाहर निकलवाया और पशु चिकित्सक को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई कराई। घटना के संबंध में थाना कैराना पर मुकदमा संख्या 774/2025 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में विगत 9 दिसंबर 2025 को पुलिस ने चांद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला रेत्तेवाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मंगलवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी शमीम पुत्र कालू उर्फ नफीस निवासी मोहल्ला रेत्तेवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शमीम के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के अलावा बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, कांस्टेबल उधम सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button