जालौन
देवरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 6 गिरफ्तार, नकदी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम देवरी में लंबे समय से चल रहे अवैध जुए के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारकर छ: लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में भय का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम देवरी में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू कर दी थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। नकदी बरामद छापेमारी के दौरान जुए के फड़ से ₹12,490 नकद बरामद किए गए, जबकि आरोपियों की तलाशी में ₹3,400 अतिरिक्त राशि भी मिली।
पुलिस की भूमिका रही सराहनीय
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमर सिंह के साथ कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह, रामवीर, महाराज सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र और नीरज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरफ्तार हुए अभियुक्त है
बृजराज पुत्र ज्वाला कुशवाहा (ग्राम तांमा)
सुरेंद्र कुमार पुत्र हरी बाबू (ग्राम तांमा)
अशोक कुमार पुत्र श्रीराम (ग्राम देवरी)
नवाब सिंह पुत्र फूल सिंह (ग्राम देवरी)
इंद्रेश कुमार पुत्र राम सिंह (ग्राम देवरी)
प्रदुमन पुत्र जितेंद्र परिहार (ग्राम देवरी)
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कीजी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जुआ, सट्टा जैसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है और आमजन ने इसे सराहनीय कदम बताया है।


