जालौन

जालौन-औरैया मार्ग पर नया लोहिया पुल बना खतरा

कुछ ही दिनों में उखड़ी सीसी और बाहर निकला सरिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन से औरैया मार्ग पर हाल ही में निर्मित नया लोहिया पुल अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए गए इस नए पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
निर्माण के कुछ ही दिनों बाद पुल के शुरुआती हिस्से, विशेषकर औरैया की ओर से जालौन की तरफ आने वाली साइट पर सीसी (कंक्रीट) उखड़ने लगी है। कंक्रीट हटते ही अंदर लगा लोहे के सरियों का जाल पूरी तरह बाहर दिखाई देने लगा है, जो निर्माण कार्य में भारी लापरवाही की ओर इशारा करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नया पुल बनने के बाद उम्मीद थी कि आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। पुल की सतह खराब होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक बनी हुई है।
ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके चलते इतनी जल्दी पुल की हालत खराब हो गई। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
इस गंभीर समस्या को उच्च अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी विभाग के संज्ञान में लाया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की जांच कर दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पुल की तत्काल मरम्मत कराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button