बरेली

जस ग्रैंड होटल में रोहिलखंड जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह का  हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोहिलखंड जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (RGPA) ने जस ग्रैंड होटल में अपने वार्षिक समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो सदस्यों के बीच सौहार्द, ज्ञान-विमर्श और पारिवारिक आनंद से भरा रहा।
सीए कपिल वैश्य के कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन ने अपना दूसरा वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया। सीए सदस्यों के बीच ज्ञान-साझाकरण और जीएसटी विवादों से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से गठित आर.जी.पी.ए. ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
सचिव सीए वैभव चावला ने एसोसिएशन की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने परिवार और बच्चों के साथ समारोह में शिरकत की।  नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने कहा, “हमारे आर.जी.पी.ए परिवार को मजबूत होते देखना गर्व का विषय है।”
परिवारों ने रोमांचक जोड़ी गेम्स और मस्ती का खूब आनंद लिया। समारोह में सीए  सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button