भरत पुर
भुसावर ब्लॉक में, स्कूल चलो अभियान रैली निकाली

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर । स्कूल चलो अभियान” के तहत कस्बा मे प्रयत्न संस्था द्वारा जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य वंचित व ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना रहा।
रैली में प्रयत्न संस्था द्वारा संचालित एजुकेशन ब्रिज सेंटर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली निकाली। पंचायत फैसिलिटेटर इंद्रजीत के नेतृत्व में बच्चों के साथ कस्बे में रैली निकाल कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने घर-घर जाकर बच्चों के स्कूल में नामांकन के लिए संपर्क किया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।



