साहेबगंज

मंडरो में कांग्रेस का जन संवाद व SIR प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग

Congress organizes public dialogue and SIR training camp in Mandar; workers get special training

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। मंडरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जन संवाद कार्यक्रम सह एस.आई.आर (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बरकत खान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। 05 अप्रैल 2026 को आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में प्रस्तावित एस.आई.आर प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। इस दौरान कांग्रेस के पंचायत स्तर पर कार्यरत बूथ लेवल एजेंट (BLA) को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में BLA मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान एवं सरफराज आलम ने कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर से संबंधित दिशा-निर्देश, प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म भरने, दस्तावेजों की जांच, त्रुटि सुधार एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि एस.आई.आर प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है। प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने BLA को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। मुरसलीन खान ने कहा कि सही जानकारी और समय पर कार्रवाई ही एस.आई.आर प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है, वहीं सरफराज आलम ने पारदर्शिता और सतर्कता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अजीज अंसारी, निरंजन रॉय, नेहाल अख्तर, अब्दुल कादिर, हफीजुद्दीन अंसारी, लेविन टुडू, नासीर हुसैन, अख्तर अली, रहीम, श्याम सुन्दर सिंह, उषा देवी, सावित्री देवी, बुद्धदेव हेमब्रम, चिन्ता कुमारी, सूरजा पहाड़िया, मुस्तफा, शंकर राम, सिकन्दर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button