मथुरा

गरीबों के निवाले की कालाबाजारी

149 क्विंटल राशन का चावल जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। राशन डीलरों की मिलीभगत से गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी की जा रही है। शनिवार को सुरीर में जिला पूर्ति विभाग की टीम के साथ पुलिस ने एक ट्रक से 149 क्विंटल राशन का चावल बरामद किया है। वहीं वाहन चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को सुरीर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में राशन का चावल जा रहा है। माफिया राशन डीलरों की मिलीभगत से सरकारी अनाज की तस्करी करते हैं। पुलिस ने सुरीर अंडरपास पर एक ट्रक (यूपी 85 एफटी 9402) पकड़ लिया। जांच की तो उसमें चावल लदा था, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से भाग गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया और पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो प्लास्टिक के 157 और जूट के 115 कट्टों में कुल 272 कट्टों में 149.10 क्विंटल चावल का राशन निकला। मांट के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह के अनुसार, बरामद चावल को गांव ओहावा निवासी विक्रेता चतुर सिंह के सुपुर्द किया है। वहीं गांव सुरीर विजऊ निवासी वाहन स्वामी जगदीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राशन माफिया डीलरों की मिलीभगत से सस्ते में राशन का अनाज खरीदते हैं। इसे बाद ऊंचे दामों पर खुले बाजार में बेच देते हैं। इसमें भी राशन डीलरों का कमीशन सेट रहता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button