नृत्य के प्रति एक दीवानापन का नाम है रोहन ठाकुर
कसमार के रोहन ठाकुर मुंबई में रहकर नृत्य प्रशिक्षण प्रदान कर युवक युवतियों को कर रहे तैयार
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार निवासी गोलकनाथ ठाकुर एवं कलेश्वरी देवी के पुत्र रोहन ठाकुर जिन्हें डांस के प्रति दीवाना कहा जाता है। वर्तमान में रोहन ठाकुर मुंबई में रहकर नृत्य करते हुए नृत्य पर युवक युवतियो को प्रशिक्षण प्रदान कर भविष्य के लिए तैयार भी कर रहे हैं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि रोहन ठाकुर के पिता गोलकनाथ ठाकुर माता का नाम कलेश्वरी देवी एक भाई लोकनाथ ठाकुर उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी इससे एक दो वर्ष की पुत्री भी है। दो बहन ममता कुमारी और अनु कुमारी दोनों की शादी हो चुकी है। रोहन ठाकुर की शादी 10 दिसंबर 2024 को आकृति कुमारी के साथ अंतरजातीय विवाह परंपरागत रूप से वैदिक विधि विधान के साथ कसमार से संपन्न हुई है।आकृति कुमारी भी नृत्य कला में पारंगत है जो एक शिक्षिका भी है। रोहन जी नृत्य के परंपरागत शैली, क्लासिकल नृत्य ,भरतनाट्यम नृत्य, बॉलीवुड, हिप हॉप , जॉज, कंटेंपरेरी, सालसा ,जीबी, गरबा डांस में माहिर है। ये स्कूल कॉलेज सहित शादी विवाह व्यावसायिक इवेंट आदि में कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान कर वाहवाही प्राप्त करते हैं। इन्हें फेसबुक में भी डांस करते देखा जा सकता है।



