बरेली

जनगणना 2027 को लेकर  तैयारी तेज, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बैठक आयोजित

बरेली के अधिकारियों ने की सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति तय करना रहा। बैठक में बरेली मंडल से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी बरेली, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें डेटा संग्रहण, फील्ड वर्क की योजना, संसाधनों का समुचित उपयोग और समयबद्ध कार्यान्वयन जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और तय समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने पर बल दिया गया।
बैठक के उपरांत बरेली में उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और फील्ड स्तर पर तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button