अमरोहा
हसनपुर में किसान नेता व पुलिस के बीच गर्मा गर्मी,नोंकझोंक, हुआ हंगामा …
सीमेंट की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने किया हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, पुलिस से हुई नोकझोंक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर में गरमाया माहौल: पुल निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर किसान नेता और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक, मुकदमा दर्ज करने पर अड़ा दिग्विजय भाटी
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता दिग्विजय भाटी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। मामला क्षेत्र के करनखाल गांव में निर्माणाधीन पुल में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। दिग्विजय भाटी का आरोप है कि पुल निर्माण में ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से जमकर धांधली हो रही है, जहां सीमेंट के कट्टों और अन्य सामग्रियों की कालाबाजारी की जा रही है। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कोतवाली के भीतर किसान नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच जबरदस्त गर्मा-गर्मी हो रही है। दिग्विजय भाटी ठेकेदार के खिलाफ चोरी और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली प्रभारी पर दबाव बना रहे थे, जिस दौरान दोनों पक्षों में ‘तू-तू मैं-मैं’ और तीखी बहस हुई। भाटी ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार के इस खेल पर लगाम नहीं कसी गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाने में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने पुलिस पर ठेकेदार को बचाने का आरोप भी लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि वे नियम अनुसार मामले की जांच करेंगे। फिलहाल पुलिस और किसानों के बीच यह तनाव इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



