गाजियाबाद

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप

कई दिन पुरानी मौत की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर से बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध आने पर शक जाहिर किया। बदबू बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मकान की जांच की, तो अंदर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला, जो काफी सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच में दिक्कत आ रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव की स्थिति को देखते हुए यह प्रतीत होता है कि मौत कई दिन पहले हुई है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मकान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से इलाके में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button