हजारीबाग

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण

उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में फील्ड ट्रेनरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, क्योंकि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण देना है। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को गहराई से समझने तथा प्रत्येक बिंदु एवं तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं जिला सांख्यिकी सह जनगणना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का समरी एवं परीक्षा सत्र आयोजित कर उनकी फीडबैक प्राप्त की जाए। साथ ही, प्रशिक्षण प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रश्नों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक एवं विष्णुगढ़ प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं। जनगणना निदेशालय रांची से आए मास्टर ट्रेनर श्री कौशल किशोर एवं श्री जयपाल महतो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरही को भी आवश्यक निर्देश एवं फीडबैक लेने के बारे निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जनगणना पदाधिकारी, बरही बीडीओ सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button