गोड्डा
महागामा में फिर हुआ सड़क हादसा
बीएनएस कंपनी की तेज रफ्तार,गाड़ी ने युवक को रौंदा,दोनों पैर चकनाचूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा अनुमंडल के ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक भयावह खदान में हादसा हुआ। जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बीएनएस कंपनी की तेज रफ्तार गाड़ी ने माउतीस हांसदा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद युवक खदान पर दूर जा गिरा और मौके पर ही तड़पने लगा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल को उठाकर महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, दोनों पैर टूटे
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि माउतीस हांसदा के दोनों पैर बुरी तरह टूट चुके हैं और उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बिना देरी किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।खदान क्षेत्र में फिर उठे सुरक्षा पर सवाल इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला खदान क्षेत्र में कंपनी की गाड़ियां लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जाती हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके प्रशासन और कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खदान क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल, सख्त नियम और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठी है। फिलहाल घायल युवक को हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।




