पीएम श्री+ 2 उच्च विद्यालय कसमार में गणित क्लब गठित

पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में गणित क्लब गठित, अनिल अध्यक्ष, आशियाना सचिव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय, कसमार में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गणित क्लब का गठन किया गया। प्राचार्य फारुक अंसारी के निर्देशन एवं गणित क्लब के नोडल शिक्षक अशोक कुमार रजवार के संयोजन में क्लब के सदस्यों के बीच आयोजित विद्यालयस्तरीय चुनाव में सर्वाधिक छब्बीस मत प्राप्त कर विद्यालय के वर्ग बारहवीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी अनिल कुमार महतो क्लब के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए। वहीं दूसरे स्थान पर कुल अठारह मत प्राप्त कर विज्ञान संकाय की ही छात्रा आशियाना परवीन सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई। दोनों निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को प्राचार्य फारुक अंसारी,पी एम श्री विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा,ईको क्लब के नोडल शिक्षक महाकांत झा, गणित क्लब के नोडल शिक्षक अशोक कुमार रजवार, इतिहास शिक्षिका सीमा ठाकुर समेत अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने गणित के महत्व के साथ – साथ छात्र जीवन में अनुशासन एवं संघर्ष के महत्व को भी उजागर किया। मौके पर प्राचार्य समेत उपस्थित शिक्षकों ने क्लब के नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके नूतन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



