जालौन

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराईं व्यापारी की दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे व्यापारी की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
जालौन-बंगरा मार्ग पर शंभू धाम के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्थानीय व्यापारी नीरज गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। माधौगढ़ निवासी नीरज गुप्ता अपनी मां के साथ किसी जरूरी काम से जालौन जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी जालौन पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर नीरज गुप्ता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है। नीरज गुप्ता “चंदन कारपोरेशन” के मालिक थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में उनकी पहचान थी। उनके असामयिक निधन से व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन-बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button