गरीब के आशियानों में लगी भीषण आग…
आसाम निवासी लोग वोट डालने गए अपने गांव , पीछे से बीस घरों (झुग्गियों) में लगी आग...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी )- हापुड में आग का तांडव । अज्ञात कारणों से कई झुग्गियों में भीषण आग लगी । आग लगने से मचा हड़कंप । स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे । आसाम निवासी नागरिक कई परिवार असम चुनाव के विधानसभा चुनाव में वोट डालने गए । खाली झुग्गियों में संदिग्ध अवस्था में लगी आग ।दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी । जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला का मामला।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में 20 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेजी से पूरी बस्ती में आग फैल गई । स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कई झुग्गियां राख में तब्दील हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि , जिन झुग्गियों में आग लगी, उनमें रहने वाले कई लोग मतदान के लिए असम गए हुए थे। घरों में कोई मौजूद न होने के कारण आग लगने की लोगों से मिली , आग पर काबू पा लिया गया है ।लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है ।



