हापुड़

सड़क हादसे में 6 बारातियों की दर्दनाक मौत…

गाजियाबाद के डासना से बारात से लौट रहे थे बाराती...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

ट्रक से टक्कर के बाद ट्रक बस पर पलटा, 6 बारातियों की मौत , 7 बाराती हुए घायल..

हापुड़ (यूपी) – देर रात गुलांवठी – धौलाना मार्ग पर सड़क हादसे में 06 बारातियों की हुई मौत । बारात की बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर । टक्कर के बाद बस के ऊपर पलटा ट्रक । बस में सवार यात्री ट्रक के नीचे दबे । हादसे में 6 लोगों की दबकर हुई मौत । हादसे में दूल्हे के पिता की भी हुई मौत । सात बाराती हुए  घायल । गाजियाबाद के डासना से लौट रहे थे बाराती । घायलों का रमा मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी । जनपद हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र में हुआ हादसा ।

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में रविवार की देर  देर रात बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस गंभीर हादसे में 6 बारातियों की  मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बारात के विवाह समारोह से वापस लौटते समय धौलाना-गुलावठी रोड पर यह हादसा हुआ है । ट्रक और बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बाराती अंदर ही फंस गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया। बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया । सूचना पर डीएम  अभिषेक पांडे और एस पी ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस मामले हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , थाना धौलाना क्षेत्रांतर्गत धौलाना-गुलावठी मार्ग पर घटित सड़क दुर्घटना (बस व ट्रक की टक्कर)  में 6 बारातियों की दर्दनाक मौत हुई है । हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है । दुर्घटना में 06 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button