कैराना
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक, अवैध चाकू बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम पुत्र सगीर निवासी ग्राम मण्डावर, थाना कैराना के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और हेड कांस्टेबल राहुल शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
