
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। गिरिराज तलहटी जयकारों से गूंज रही है। 21 किलोमीटर लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला बनी नजर आ रही है। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। चौराहे और पार्किंग स्थलों सहित सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बसों के इंतजार में बड़ी संख्या में भक्त बसों का इंतजार करते रहे। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहृयौ, तो पे पान चढ़े-तो पे फूल चढ़े और चढ़े दूध की धार के लोकगीतों को गाते हुए आनंदित होकर परिक्रमा कर रहे हैं। धार्मिक आयोजन में भक्ति एवं संस्कृति के अनूठे नजरे दिख रहे हैं। लाखों लोग अपनी मुक्ति की कामना एवं मन में मनोकामनाएं लेकर गिरिराजजी की शरण में पहुंच रहे हैं। पग-पग पर भक्ति बह रही है। परिक्रमा के दौरान भक्त गिरिराज प्रतिमाओं पर दूध, भोग चढ़ा रहे हैं। धूप तो कभी उमस जैसे बदलते मौसम का स्वभाव भी भक्तों का उत्साह काम नहीं कर रहा है। राधाकुंड। गुरु पूर्णिमा पर आज मंदिर, मठ और आश्रमों में शिष्यों द्वारा गुरुजन की चरण वंदना की गयी। दिनभर पूजा-अर्चना का दौरा जारी रहा। तलहटी में स्थित आश्रम और मठ में आस्था का सैलाब उमड़ा। गिरिराज संत सेवा आश्रम में भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो चुका है। शिष्य आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध का गुरु पूजन की। भंडारे का आयोजन किया किया गया । वहीं साधु-संतों द्वारा मुड़िया महोत्सव का उत्सव संक्षिप्त में मनाया जाएगा। सुबह शोभायात्रा निकाली गयी। सभी मंदिर-मठों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नारद कुंड पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में सुबह गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक व हरि नाम संकीर्तन किया गया।



