मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अग्निशमन सेवा सप्ताह पर कर्मियों को दी शुभकामनाएं, कार्यों की सराहना
Chief Minister Hemant Soren congratulated the personnel on Fire Service Week and appreciated their work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा एम. एस. भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बैज भी लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के माध्यम से राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना एक सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपदा के समय उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन सेवा से जुड़े संसाधनों को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि आपात स्थितियों में बेहतर ढंग से राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।



