कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
विद्यालय के दो शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न का आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। अमेठी के बाजार शूकुल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की दो शिक्षिकाओं पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में थाने के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी छात्राओं के साथ उनके परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अधिकारी और पुलिसकर्मी स्कूल पहुंचकर बच्चों से पूछताछ कर रहे है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न का आरोप, थाने के सामने रोड जाम कर किया प्रदर्शन।
दरअसल ये पूरा मामला बाजार शूकुल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है जहाँ विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षिकाओं पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए एवं जाती सूचक गलियां दी थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा है। कक्षा 2 और कक्षा 6 की छात्राओं आंशी शुक्ला, रौशनी साहू, शिवानी चौरसिया, नंदनी सरोज, दिव्यांशी और आर्या ने आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका आर्यना वोध और रंजना देवी उन्हें व अन्य बच्चियों को लगातार प्रताड़ित करती हैं। जिसको लेकर परिजन ने थाने पर प्रदर्शन किया एवं रोड जाम कर दिया छात्राओं का आरोप है कि दोनों शिक्षिकाएँ सहपाठी छात्राओं को उकसाकर उनसे गाली-गलौज और मारपीट करवाती हैं, जिससे वे शांति से पढ़-लिख नहीं पा रहीं।
प्रार्थना पत्र में छात्राओं ने यह भी कहा कि शिक्षिकाओं का विद्यालय की प्रिंसिपल से मनमुटाव चल रहा है, और इसका असर वे बच्चों पर निकाल रही हैं। छात्राओं के अनुसार, हाल ही में हुई जांच में उन्होंने सही जानकारी दी थी, जिसके कारण शिक्षिकाएँ उनसे बदले की भावना रखती हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा समेत स्थानीय पुलिस बल और विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचकर नाराज बच्चियों से पूछताछ कर रहे हैं।



