राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Governor Santosh Gangwar and Chief Minister Hemant Soren paid tribute on Ambedkar Jayanti

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची।महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं सीएम हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को संविधान निर्माता भी.आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जयंती का यह दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ. अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है और उनके द्वारा निर्मित संविधान को पूरा देश सम्मान देता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही समाज में समता और न्याय की स्थापना संभव है।



