बेतुल

बैतूल में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले के शिवाजी ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस नेत्रत्व ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच से संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने बीजेपी सरकार पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के विश्वास के साथ धोखा कर सत्ता हासिल की गई है। उमंग सिंगार ने कहा कि “मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी करके बनी हुई सरकार जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है।” वहीं जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “जनता के जनादेश को छीनकर बनाई गई यह सरकार लोकतंत्र की हत्या के समान है इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बैतूल समेत पूरे प्रदेश में जनता बीजेपी की नीतियों से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।
सभा में जिले के कोने-कोने से पहुंचे हज़ारों कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीजेपी सरकार पर जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाते हुए सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई।पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल में जोश, नारों की गूंज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने इसे जिले का एक बड़ा राजनीतिक आयोजन बना दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button