ललितपुर

भीषण गर्मी में राहत

ललितपुर के 26 वार्डों में टैंकरों से नि:शुल्क जलापूर्ति शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच जिलाधिकारी के निर्देशन में जल संस्थान ने पेयजल संकट से निपटने के लिए कमर कस ली है. विभाग द्वारा पाइपलाइन विहीन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नि:शुल्क पानी पहुँचाया जा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नगर पालिका परिषद के 26 वार्डों में नियमित निगरानी की जा रही है। वर्तमान में पाइपलाइन के जरिए लगभग 45 एमएलडी जल की आपूर्ति कर 1.74 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, 7 नलकूपों और 2 ओपन वेल के माध्यम से भी 1 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति की जा रही है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं है, वहां विभाग टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार गांधीनगर 5 ट्रिप टैंकर, आजादपुरा 4 ट्रिप टैंकर, खिरकापुरा 3 ट्रिप टैंकर, सिविल लाइन 1 ट्रिप टैंकर, कुल मिलाकर अब तक लगभग 46 एमएलडी पानी जनता तक पहुँचाया जा रहा है। जल संस्थान द्वारा खराब हैण्डपम्पों को सुधारने का अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा दी गई 196 खराब हैण्डपम्पों की सूची में से अब तक 58 हैण्डपम्पों को ठीक कर लिया गया है, जबकि शेष पर कार्य जारी है। वर्तमान में शहर में 699 हैण्डपम्प सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष) में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए नागरिक कक्ष संख्या-33 पर संपर्क कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button