बाराबंकी
भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान मे क्रिसिल फाउंडेशन और नाबार्ड के सहयोग से कैंम्प का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान मे क्रिसिल फाउंडेशन और नाबार्ड के सहयोग से बुधवार को हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत गुलरिहा में एक कैंप का आयोजन किया गया।
कैम्प मे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आधार पंजीकरण, सुमंगला समृद्धि योजना, और सुरक्षा बीमा योजनाओं के बारे मे लोगो को बताया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एल डी ओ नम्रता सिंह ने बताया कि नाबार्ड और क्रिसील के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नाबार्ड और क्रिसील के वित्तीय समावेशन के लिए डाक घर के साथ मिलकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमे आधार कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस मौक़े पर नाबार्ड से किरन मैम, एरिया मैनेजर आशीष कुमार सीबीओ अजय कुमार मिश्रा मैनेजर – लाल सिद्धौर ब्लॉक अनूप शुक्ला मसौली ब्लॉक विश्वनाथ आदि लोग मौजूद रहे।



