बाराबंकी

सुरसंडा में नाइट डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट

मखदूमिया सुरसंडा ने जीता खिताब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। क्षेत्र के सुरसंडा गांव में दादा मखदूम शाह व फजल करीम शाह बाबा मजार के सामने मैदान पर प्लास्टिक बॉल नाइट डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मखदूम मियां सुरसंडा और शाहपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सुरसंडा टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 47 रन बनाए। जवाब में मखदूमिया सुरसंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मुकाबले में फैजान खान और तौकीर खान  ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।विजेता टीम मखदूमिया सुरसंडा को 3,500 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता शाहपुर टीम को 1,800 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिराज अहमद मौजूद रहे। इसके अलावा जाव्वद अहमद, शाहिद हुसैन, जफर खान, मोहम्मद उमर, अशफाक खान और रहमान अली खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button