बागपत

मेहनत की मिसाल बनी देवश्री

96.6% अंकों के साथ जौहर पब्लिक स्कूल में टॉप, बड़ौत का बढ़ाया गौरव”

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के नेहरू रोड निवासी मनोज गर्ग की पुत्री देवश्री ने हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जौहर पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, बड़ौत में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।देवश्री की इस सफलता के बाद घर में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है, सभी उसे बधाई दे रहे हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
देवश्री ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और हर विषय को गहराई से समझने की आदत ने उसे यह मुकाम दिलाया। परीक्षा के दौरान उसने विशेष रूप से कठिन विषयों पर ध्यान केंद्रित किया और निरंतर अभ्यास जारी रखा।देवश्री के पिता मनोज गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही है। उन्होंने कहा कि देवश्री ने मोबाइल और अन्य अनावश्यक चीजों से दूरी बनाकर पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।विद्यालय के शिक्षकों ने भी देवश्री की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक मेहनती, जिज्ञासु और अनुशासित छात्रा है।स्कूल प्रबंधन की ओर से रचना जौहर ने भी देवश्री को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि देवश्री जैसी छात्राएं स्कूल की पहचान होती हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।देवश्री की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। आज वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बड़ौत क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button