हजारीबाग

दी एल्डेन हाईट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में किया सन्दर पर्दशन (माउंट जी लिट्रा स्कूल)

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ दी एल्डेन हाईट्स स्कूल सिल्वार का शानदार परिणाम (पूर्व नाम – माउंट जी लिट्रा स्कूल)CBSE 10वीं परीक्षा में 100% छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 35% ने प्राप्त किए 85% से अधिक अंक सिल्वार, 16 अप्रैल 2026: द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में दी एल्डेन हाईट्स स्कूल, सिल्वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों (100%) ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त, 35% विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक अर्जित कर विशेष उत्कृष्टता प्रदर्शित की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के निदेशक श्री शशि शंकर प्रसाद ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। निदेशक (शशि शंकर प्रसाद) दी एल्डेन हाईट्स स्कूल, सिल्वार प्रधानाचार्य (राम किशोर सिंह )
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button