खैरथल
ई.पी. स्कूल के होनहारों ने बढ़ाया खैरथल का मान: अभिमन्यु बने सहायक आयुक्त, निकिता का कैग में चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल के सीबीएसई कैंपस में मंगलवार को गौरव और प्रेरणा से भरा नज़ारा देखने को मिला। विद्यालय के दो पूर्व विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभिमन्यु सिंह पुत्र श्री बलवान सिंह का उत्तर प्रदेश में सहायक आयुक्त के पद पर तथा निकिता गुप्ता पुत्री श्री मुकेश कुमार गुप्ता का एसएससी सीजीएल के माध्यम से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में चयन होने पर पूरे विद्यालय परिवार ने उनका भावभीना अभिनंदन किया।
*गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
समारोह में विश्रान्ति आश्रम आचार्य विजय सेवक, पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश लालवानी, कोटकासिम प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, किशनगढ़ प्रधान बी.पी. सुमन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अभिमन्यु की माताजी शारदा देवी और उनके भाई गौरव चौधरी भी कार्यक्रम के साक्षी बने। ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी, प्रधानाचार्य रमेश कुमार तिवाड़ी एवं आचार्य राजेश कुमार ने माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी अतिथियों और दोनों होनहारों का सम्मान किया।

