गोड्डा

गोड्डा में दहेज मुक्त विवाह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गोड्डा जिले के बड़हारा गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक क्रांति का संगम देखने को मिला। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक दिवसीय सत्संग में सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में एक दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराया गया। विवाह में गणेश मंडल (सिमरा, दुमका) और रीता कुमारी (मयूरझूटी, साहेबगंज) ने अपने गुरुदेव जी को साक्षी मानकर रमैनी के माध्यम से मात्र 17 मिनट में वैवाहिक बंधन में बंध गए। सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के वचनों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने संदेश दिया कि वर्तमान समय में समाज को बुराइयों से मुक्त करना ही सच्ची मानवता है। वहां पर चल रहे वीडियो में दहेज के खिलाफ किए जा रहे विश्वव्यापी प्रयासों को दर्शाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब परिवारों पर शादी के खर्च का बोझ कम होगा और बेटियों को समाज में सम्मान मिलेगा। शांतिपूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अनुशासन और सादगी देखते ही बनती थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button