
विवाह सम्मेलन एक सामाजिक संस्कार है जिसे सादगी और सामूहिकता के साथ भी गरिमापूर्ण तरीके से निभाया जा सकता है, सांसद संजना जाटव
मंच के माध्यम से सामाजिक समरसता और शिक्षा बढ़ाने पर दिया जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : मीन मल मास की समाप्ति के साथ एक बार फिर से विवाह समारोह शुरू हुए जहां 14 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 32 मिनट से सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो गया है। वहीं इसके साथ ही 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया को पहला अबूझ सावा की धूम रही। जहां इस दिन आखातीज 19 अप्रैल रविवार को भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज का प्रथम विवाह सम्मेलन समारोह सैनी समाज सेवा समिति भुसावर द्वारा बल्लभगढ़ सड़क मार्ग स्थित नायावास के पास सीओ आफिस के परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया जिसकी समस्त सैनी समाज एक जुट होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी लेकर जुट होकर समाज में एकजुटता का परिचय दिया गया। वहीं सैनी समाज तहसील भुसावर के अध्यक्ष चन्दर सैनी, उपाध्यक्ष एवं पार्षद रामस्वरूप सैनी बन्टी भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आज 19 अप्रेल आखातीज रविवार को सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर द्वारा प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन सामारोह आयोजित किया गया। जहां भरतपुर की सांसद संजना जाटव ने 40 जोड़ें विवाह बंधन में बंध कर जीवन साथी हमसफ़र बनें सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर राहुल सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा वोंराज, कोठी वाले हनुमानजी महिला भक्त मण्डल, किन्नर समाज की सौनम बाई, सैनी मिष्ठान भंडार भरतपुर, नगर पालिका वैर के पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार सैनी,ब्रजनगर के चैयरमेन रमन सैनी, प्रजापति समाज, नगर पालिका भुसावर के चैयरमेन प्रतिनिधि प्रकाश चन्द जाटव, पूर्व चेयरमैन देशराज पहाड़िया, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश अवस्थी,अपना घर सेवा समिति उपशाखा भुसावर के राजकुमार बंसल आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिथियों आशीर्वाद प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर वर वधू के सुखमय मंगल मय जीवन को लेकर की अपील करते हुए उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन के जरिए दिया कि विवाह एक सामाजिक संस्कार है, जिसे सादगी और सामूहिकता के साथ भी गरिमापूर्ण तरीके से निभाया जा सकता है।वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन में सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर कन्या पक्ष खादी ग्रामोद्योग भंडार वर पक्ष नाथू का नंगला सड़क मार्ग स्थित दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में अल्पाहार (नाश्ता) वर पक्ष एवं बारात प्रातः 08 बजे से करके चढ़ाई घोड़ी बैण्ड बजा, डीजे पर चल कर प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन स्थल सीओ आफिस नायावास बल्लभगढ़ सड़क मार्ग पर 11 बजे पहुंची जहां वरमाला एवं आशीर्वाद सामारोह आयोजित करते हुए दोपहर 12 बजे 40 जोड़ें वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ परिग्रहण संस्कार में बंध गए। वहीं भुसावर कस्बे में सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित हुए माली, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल आखातीज रविवार को लेकर समस्त सैनी समाज ने अपनी एक जुटता में शामिल होकर समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के साथ शिक्षा पर भी जोर दिया गया।


